मनोरंजन

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का दमदार पोस्टर रिलीज

मुंबई

जॉन अब्राहम के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल जॉन और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। साथ ही फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म ईद पर 12 मई, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसकी जानकारी जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
https://www.instagram.com/p/CFYcTdZFKmu/?utm_source=ig_embed

जॉन ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि जिस देश की मईया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सत्यमेव जयते 2 को सिनेमाघरों में 12 मई को ईद के दिन पर रिलीज़ होगी।’ अगर पोस्टर की बात करें, तो जॉन अब्राहम जबरदस्त लुक में नज़र आ रहे हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी का प्रदर्शन किया गया है। हाथ में हल लिए नज़र आ रहे हैं। उनके सीने पर कई चोट के निशान भी दिख रहे हैं। हालांकि, खून की जगह तिरंगा बह रहा है।

पोस्टर में जॉन अब्राहम के हाथ में एक हल है और सीने पर कई चोट के निशान भी दिख रहे हैं। चोट के निशान पर तिरंगे के रंग दिख रहे हैं। दिव्या खोसला कुमार लंबे समय बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म को मिलाप मिलन निर्देशित रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया था। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित ‘सत्यमेव जयते 2’ अगले साल 12 मई को रिलीज होगी।

यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की अगली कड़ी है। जॉन अब्राहम की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘मुंबई सागा’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित होगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘अटैक’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page