कोरोनाभारत

Corona Update : 24 घंटे में 86,961 नए मामले, 1,130 की मौत

नई दिल्ली

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 54 लाख पार कर गया है। अब तक 54 लाख 87 हजार 581 केस मिल चुके हैं। 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 961 नए मरीज मिले। रविवार को 1130 लोगों की जान गई। वहीं, 88,966 लोग ठीक हुए हैं। लगातार तीसरे दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अब तक 43 लाख 96 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि अब तक मरने वालों की संख्या 87,882 हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 3 हजार है।

ICMR के मुताबिक, 20 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 43 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

एक्टिव केस के मामले में गुजरात चौथे नंबर पर –
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page