कोरोना

Corona Update : भारत में 24 घंटे में 75,083 नए मामले, 1,053 की मौत, कुल मामले 55 लाख के पार

नई दिल्ली :

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 55 लाख के पार हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में  75,083 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,053 की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 75,083  कुल नए मामले दर्ज किए गए जबकि 1,053 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 1,01,468 लोग ठीक हो गए। अब देश भर में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 9,75,861, ठीक और डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या  44,97, 867 और मृतकों की संख्या – 88,935 हो गयी है।

रिपोर्ट्स के  मुताबिक, देश में 80.12% लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 1.60% लोगों की मौत हो गई है और 18.28% लोगों का इलाज चल रहा है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को यह आंकड़ा 50 लाख के पार हो गया। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि 21 सितंबर तक 6,53,25,779 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से 9,33,185 नमूनों की जांच सोमवार को हुई है। 

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page