कोरोनाट्रेंडिगभारत

बड़ी खबर : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना से मौत, एम्स में ली आखरी सांस

नई दिल्ली :

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कोरोना संक्रमण से जूझ रहे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का आज निधन हो गया है। बता दें कि सुरेश अंगड़ी को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी शोक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया,पीएम मोदी ने कहा, ”सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।

कौन थे सुरेश अंगड़ी –
1 जून 1955 को जन्मे सुरेश अंगड़ी भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 2004 से संसद के सदस्य के रूप में और 2019 से 2020  तक रेल राज्य मंत्री के रूप में अपनी मृत्यु तक सेवा की। वे कर्नाटक राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। वो 2004 (14 वीं लोकसभा), 2009, 2014 और 2019 में बेलगावी से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

ये मंत्रियां भी कोरोना के हो चुके के शिकार –
कोविड -19 की चपेट में जो केंद्रीय मंत्रियों आए हैं उनमें गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपाद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page