भारत

बारिश से डूबी मुंबई, सड़कें बन गई नदियां

मुंबई :

मुंबई की बारिश ने फिर एक बार लोगों को परेशान कर दिया। मंगलवार देर रात से जारी बारिश के चलते मुंबई एक बार फिर डूब गई है। जोरदार बारिश होने के कारण जगह-जगह पर जलभराव हो गया। कुछ ही घंटों की बारिश से सड़कों में लबालब पानी भर गया है। इस तेज बारिश के चलते घर की ओर जा रहे लोग जहां-तहां फंस गए। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़कों पर फंसे वाहन चालकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

वहीं, भारी बारिश के चलते मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। देर रात तक यात्री टिन शेड के नीचे छिपे रहे। इस बीच, पटरियों में पानी भरने की वजह से बुधवार सुबह रेलवे ने लोकल सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनें कैंसिल करने का एलान किया है। हालात ये हैं कि कई इलाकों में भारी जलजमाव जिसमें लोखंडवाला, वीरा देसाई रोड, अंधेरी, परेल आदि शामिल है।

जलजमाव की वजह से सब-वे को बंद कर दिया गया। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण सड़के करीब 3 फीट तक लबालब पानी से भर गईं है। इस बीच मुंबई पुलिस ने रास्तों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके जलभराव वाले रास्तों की जानकारी देने के साथ उन रास्तों से ना आने-जाने की सलाह दी है जहां स्थिति ज्यादा गंभीर है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मुंबई में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और यहां तेज बारिश की भी संभावना है। यानी आज भी मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page