ट्रेंडिगभारत

BREAKING : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मतगणना 10 नवंबर को

पटना : चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा करने जा रहा है। इस समय राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू-भाजपा की सरकार है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोरा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा। आयोग 15 राज्यों में एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी कर सकता है। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है।

3 चरणों में होगा बिहार चुनाव –
तीन चरणों में बिहार में विधानसभा चुनाव होगा। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा। वहीं मतगणना 10 नवंबर को होगा।  मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग व्यवस्था होगी। प्रचार मूल रूप से वर्चुअल ही होगा, लेकिन डीएम छोटी रैली की जगह और वक्त तय करेंगे। हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी। इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है, सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। लेकिन, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा।  

इस पर मनाही –
डूर टू डूर कैंपेन में सिर्फ पांच लोग ही जा सकेंगे। इस बार नामांकन और हलफनामा ऑनलाइन भी भरा जाएगा, डिपोजिट को भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा। नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग मौजूद रहेंगे। प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page