कोरोनाभारत

Coronavirus : पिछले 24 घंटे में 86 हजार 52 नए मामले,1,141 की मौत


नई दिल्ली : भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 58 लाख के पार पहुंच गयी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 52 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,141 की मौत हो गयी। अच्छी बात यह है कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.74 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना की वजह से अब तक कुल 92,290 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 70 हजार हो गई और 47 लाख 56  हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

ICMR के मुताबिक, 24 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 89 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 12,82,963 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 34,345 लोगों की मौत हुई है।वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 6,54,385 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 5,558 मरीजों की मौत हुई है। 5,63,691 मामलों और 9,076 मौतों के साथ तमिलनाडु और 5,48,557 मामलों और 8,331 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

भारत में तेजी से बढ़ रही महामारी –
अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां 71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

मृत्यु दर –
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page