भारतविश्व

संयुक्त राष्ट्र में आज पीएम मोदी करेंगे संबोधन, पाकिस्तान को मिलेगा जवाब

नई दिल्ली :

कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन वर्चुअल तरीक से किया जा रहा है। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी महासभा में संबोधन दिया। वहीं इमरान खान ने जब बोलना शुरू किया तो यूएन जनरल असेंबली हॉल में मौजूद भारतीय प्रतिनिधि ने वॉकआउट कर दिया। अब भारी भारत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र में आम सभा को संबोधित करेंगे।

यह बैठक न्यूयॉर्क समय सुबह 9 बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम करीब 6.30 बजे होगी। 75 वें UNGA सत्र का विषय “भविष्य जो हम चाहते हैं, संयुक्त राष्ट्र जिसकी हमें ज़रूरत है।” साथ ही बहुपक्षवाद के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए COVID -19 का सामना करने में प्रभावी बहुपक्षीय कार्रवाई पर भी चर्चा होगी। न्यूयॉर्क के UNGA हॉल में प्रधानमंत्री का संबोधन एक प्रसारित एक पूर्व रिकॉर्डेड वीडियो सन्देश के तौर पर प्रसारित किया जाएगा।

पीएम मोदी के संबोधन में आतंक के मुद्दे छाए रहने की उम्मीद है। पीएम का फोकस कोरोना वायरस की महामारी पर भी रह सकता है। पीएम मोदी महासभा के मंच से संयुक्त राष्ट्र में सुधार की बात भी उठा सकते हैं। पीएम मोदी के संबोधन से एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने संबोधन में भारत पर भी टिप्पणी की। भारत के प्रतिनिधि ने इमरान खान के संबंध के दौरान वॉकआउट किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया और पीएम मोदी पर निजी हमले भी किए। इमरान के बयान पर भारत राइट टू रिप्लाई का उपयोग कर जवाब देगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page