विश्व

यूक्रेन में एयरफोर्स का विमान क्रैश, 22 की मौत

कीव : यूक्रेन में बड़ा विमान हादसा हो गया। एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, 28 लोगों को लेकर जा रहा यूक्रेन वायुसेना का एक विमान शुक्रवार शाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयानक था कि 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 4 लोग अब भी लापता हैं। सर्च ऑप्रेशन जारी है। राहत और बचाव कार्य चल जारी है।

जानकारी के मुताबिक, सेना के क्रैश हुए विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 28 लोग सवार थे। बताया जाता है कि विमान लैंडिंग के समय क्रैश हुआ। लैंडिंग के समय विमान में आग लग गई। विमान आग की लपटों से घिर गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। विमान में फंसे 24 लोगों को निकालकर उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 22 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे की जानकारी यूक्रेन के मंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि विमान में ज्यादातर मिलिट्री छात्र सवार थे साथ ही इसमें 7 क्रू मेंबर भी थे। हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वह घटनास्थल पर जाएंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि वो आज घटना स्थल का दौरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page