भारत

वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन

नई दिल्ली –

देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जसवंत सिंह 82 साल के थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राजनीति जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा हमारी बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।’

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सिंह कपड़ा मंत्री भी रहे। 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर IC-814 को हाईजैक करके अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था। यात्रियों को बचाने के लिए भारत सरकार को तीन आतंकी छोड़ने पड़े थे। जिन आतंकियों को छोड़ा गया था, उनमें मुश्ताक अहमद जरगर, अहमद उमर सईद शेख और मौलाना मसूद अजहर शामिल थे। इन आतंकियों को लेकर जसवंत ही कंधार गए थे। 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे। तब जसवंत ने ही अमेरिका से बातचीत की थी। 1999 में करगिल युद्ध के दौरान भी उनकी भूमिका अहम रही।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page