भारत

दिल्ली में किसान बिल पर भारी विरोध, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में लगाई आग

नई दिल्ली :

कृषि विधेयकों के विरोध में किसान अब आक्रामक रुख अपनाएंगे। किसानों ने सड़क मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। देश के कई राज्यों के किसान सड़क पर उतर आये है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और  दिल्ली में दिख रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, किसान बिल का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने राजपथ पर आगजनी की।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता  एक ट्रक में पुराने ट्रैक्टर को लोड कर राजपथ पर लेकर आए और बीच सड़क पर ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ट्रैक्टर में लगी आग पर काबू पा लिया।  वहीं, दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर ट्रैक्टर जलाने के मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इन पांचों के नाम मंजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधु, राहुल, साहिब और सुमित है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page