मनोरंजन

रेप मामले में अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस भेजेगी समन

मुंबई :

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को जल्द ही मुंबई पुलिस समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। एक एक्ट्रेस का आरोप है कि अनुराग कश्यप ने उससे बलात्कार करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले रेप का मुकदमा दरेज करवाने वाली पीड़िता के लिए लड़ने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से आठवले इस मामले में मिलेंगे। मुंबई पुलिस से आठले ने मांग की है अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने के लिए।

अठावले ने कहा, “मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करे, नहीं तो हम जल्द धरना पर बैठेंगे।” मंत्री का समर्थन मिलने पर अभिनेत्री ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया। दरअसल अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गय। हालांकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

एफआईआर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें दो शादियां कर चुके हैं अनुराग कश्यप, साल 1997 में आरती बजाज से अनुराग कश्यप ने पहली शादी की थी। हालांकि ज्यादा लंबा दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया और एक-दूसरे से अलग होने का फैसला साल 2009 में ले लिया। एक बेटी भी है अनुराग और आरती की। उसके बाद एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से दूसरी शादी की थी अनुराग कश्यप ने, लेकिन 2015 में दोनों अलग हो गए।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page