बिजनेसभारत

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट : 1 नंबर पर मुकेश अंबानी, 6 महीनों से हर घंटे कमा रहे हैं 90 करोड़ रुपए

नई दिल्ली :

लॉकडाउन में हर सेक्टर ठप रहा। ज्यादातर कंपनियां लॉस में चल रही है। ऐसे में एक इंसान ने अपनी संपत्ति और बढ़ा लिया। ये कोई और नहीं बल्कि देश के साथ-साथ दुनिया के जाने-माने मुकेश अंबानी है। मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

आज आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 का नौवां एडिशन जारी किया गया। 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति वाले भारत के सबसे धनी लोग इस लिस्ट में शामिल होते हैं। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टाॅप पोजीशन पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है। 2020 के एडिशन में 828 भारतीय शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 63 साल के अंबानी ने लॉकडाउन के दौरान यानी मार्च से अगस्त तक के बीच में हर घंटे 90 करोड़ रुपए के हिसाब से कमाई की है। वर्तमान में अंबानी एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

अंबानी के बाद लंदन स्थित हिंदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) ने 1,43,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इनकी कुल संपत्ति 1,43,700 करोड़ बताई गई है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर 1,41,700 करोड़ की संपत्ति के साथ एचसीएल (HCL) के संस्थापक शिव नाडर हैं।

ये रही पूरी लिस्ट –
रैंक बिजनेसमैन नेटवर्थ (करोड़ रुपए में) कंपनी
1 मुकेश अंबानी 6,58,400 रिलायंस इंडस्ट्रीज
2 हिन्दुजा ब्रदर्स 1,43,700 हिन्दुजा
3 शिव नाडर एंड फैमिली 1,41,700 एचसीएल
4 गौतम अडानी एंड फैमिली 1,40,200 अडानी
5 अजीज प्रेमजी 1,14,400 विप्रो
6 साइरस एस. पूनावाला 94,300 सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
7 राधाकिशन दमानी 87,200 एवेन्यू सुपरमार्ट्स
8 उदय कोटक 87,000 कोटक महिंद्रा बैंक
9 दिलीप संघवी 84,000 सन फार्मा
10 सायरस पालन जी 76,000 शापुरजी पालन जी

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page