मनोरंजन

KBC : पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप ने जीते 6, 40,000 रुपए, ‘इस’ सवाल पर किया क्विट


मुंबई : कल से केबीसी की शुरुआत हो गई है। भोपाल की रहने वाली आरती जगदाप हॉटसीट पर बैठने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कंटेस्टेन्ट्स की संख्या में इस बार बदलाव किया गया है। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से यह संख्या 8 कर दी गई है। अमिताभ बच्चन ने सभी कंटेस्टेंट्स से फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए सवाल भी पूछा।

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल –
2020 में घटने वाली इन घटनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाएं। इस सवाल के विकल्प थे-

ए. नमस्ते ट्रंप
बी. जनता कर्फ्यू
सी. अम्फान चक्रवात
डी. भारत में लॉकडाउन।

इसका सबसे कम समय में उत्तर देकर आरती जगदाप हॉटसीट पर बैठने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। आरती जगताप ने शो में हिस्सा लिया और बहुत ही शानदार खेला। आरती ने 6, 40,000 रुपए की इनामी राशि जीती। उन्होंने इस दौरान सारी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था मगर इसके बाद वे 12वें सवाल पर श्योर नहीं थीं। इसलिए उन्होंने क्विट करने का फैसला किया। आरती ने गेम के दौरान 4 लाइफलाइन्स का इस्तेमाल करते हुए 11 प्रश्नों के सही जवाब दिए और 6,40,000 रुपए जीते।

क्या था 12वां प्रश्न –
1608 में किसने दुर्बीन का अविष्कार किया था? सवाल के ऑप्शन्स थे-

A- जोहेनीज कैपलर
B- निकोलस कोपरनिकस
C- हैंस लिपरशी
D- गैलीलियो गैलिली

आरती इस सवाल का जवाब देने में बहुत कन्फ्यूज थीं। उन्हें पहले तो ए और सी ऑप्शन लग रहा था मगर इसके बाद उन्हें ऑप्शन डी पर भी डाउट होने लगा। फिर उन्होंने वहीं पर गेम छोड़ने का फैसला लिया। आरती इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page