टेक्नोलॉजी

Xiaomi आज लॉन्च कर सकती है Mi Smart Band 5

मुंबई :

Xiaomi फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल Xiaomi आज भारत में एक स्मार्टर लिविंग 2021 इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। ये इवेंट वर्चुअल तरीके से किया जाएगा और इसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। कंपनी ने भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच और Mi Smart Band 5 की लॉन्चिंग के लिए टीजर जारी किया है। उम्मीद है कि इस वॉच को Mi Watch Revolve कहा जाएगा। ये Mi Watch Colo का ही रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

शाओमी आज Mi Smart AI को भी इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकता है। साथ ही यहां कुछ और IoT प्रोडक्ट्स की भी लॉन्चिंग की जा सकती है। शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड और एक स्मार्ट स्पीकर का टीजर जारी किया गया है।

Mi Smart Band 5 की क्या हो सकती है कीमत –
Mi Smart Band 5, Mi Smart Band 4 का ही अपग्रेड होगा। इस नए फिटनेस बैंड को इस साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Smart Band 5 की कीमत 2,999 रुपये हो सकती है और इसकी बिक्री 2,499 रुपये में की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page