खेलमनोरंजन

अब महेंद्र सिंह धोनी बनाएंगे वेब सीरीज

मुंबई –

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन आईपीएल का 13वां सीजन जीतने के लिए टीम को लीड कर रहे हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पिछले साल माही ने धोनी एंटरटेनमेंट नाम की मीडिया कंपनी खोली थी। अब यह कंपनी एक अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रही है।

माही एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि बतौर निर्माता फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में सारे राज खोल दिए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब पौराणिक विज्ञान वेब सीरीज पर काम करने जा रहे हैं। इस सीरीज के वह निर्माता होंगे।  साक्षी धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को जानकारी दी है। साक्षी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘हमें आपका प्यार और दुआएं चाहिए।’

धोनी से पहले भी कई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, जिनमें विनोद कांबली, अजय जडेजा जैसे कई नाम शामिल हैं। हालांकि उनमें से किसी को भी सफलता हासिल नहीं हो सकी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page