बिजनेस

Bank Holiday October : जानिए अक्टूबर महीने में कब-कब रहेंगे बैंक बंद

नई दिल्ली –

आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो रहा है। अक्टूबर महीने में नवरात्र और दशहरा त्यौहार पड़ रहे हैं, ऐसे में कई सरकारी छुट्टियां भी पड़ रही हैं। अक्टूबर के दौरान विभिन्न छुट्टियों की वजह से बैंकों में कई दिन कामकाज नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार कुछ शहरों में स्थानीय पर्व होने की वजह से अक्टूबर में कुछ दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

बता दें अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है। इस महीने दूर्गा पूजा, महास्प्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात / लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा पर कई जगह बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday October –
02 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती होने के कारण देश भर में बैंकों की छुट्टियां रहेगी।
04 अक्टूबर – रविवार होने की वजह से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
10 अक्टूबर – महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से अवकाश रहेगा।
11 अक्टूबर – रविवार होने के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर – कटि बिहु / मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही की वजह से असम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर – रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर – दुर्गा महा सप्तमी है, इस दिन त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 अक्टूबर – दुर्गा महाष्टमी के दिन त्रिपुरा, असम, तेलंगाना, इम्फाल, जम्मू, कोच्चि, पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन इस दिन चौथे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर – रविवार की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर – विजयादशमी होने के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27-28 अक्टूबर – दुर्गा पूजा के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर – पैगंबर मोहम्मद जयंती और दुर्गा पूजा के कारण सिक्किम, जम्मू, कोच्चि, कश्मीर और केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
30 अक्टूबर – इस दिन ईद ए मिलाद का त्यौहार है. त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, इम्फाल, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है, इस दिन गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page