भारत

Video : महात्मा गांधी की जयंती पर बुर्ज खलीफा की रोशनी में कुछ यूं नजर आए बापू

दुबई –

राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर पूरी दुनिया ने उन्हें याद किया। अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने गुरुवार को बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त अरब अमीरात का बुर्ज खलीफा महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उनके चित्र प्रदर्शित किया। शुक्रवार को रात को करीब सवा 8 बजे बुर्ज खलीफा पर गांधी के चित्र उनके संदेशों को प्रदर्शित किया गया। इसका वीडियो सामने आया है।

इस दौरान महात्मा गांधी की छवि के साथ तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। दरअसल, गांधी जयंती को दुनिया भर में अहिंसा के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुर्ज खलीफा में बापू की छवि के साथ अहिंसा का संदेश भी देखने को मिला, जिसका पालन उन्होंने हमेशा किया।

वहीं चीन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उधर पाकिस्तान के भारतीय दूतावास में भी गांधी जयंती मनाई गई और यूक्रेन में राष्ट्रपिता की कांस्य की प्रतिमा का अनावरण किया गया। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page