भारत

अरुणाचल प्रदेश :उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद

इटानगर –

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के जवानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मच गयी। इस हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल जवान को चांगलांग के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटानगर पुलिस के अनुसार, उग्रवादियों ने हेटलोंग गांव के पास असम राइफल्स के 19 बटालियन के जवानों पर उस समय हमला किया गया।

संदेश के घेरे में युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-इंडिपेंडेंट) के परेश बरुआ गुट –
यह हमला उस वक़्त किया गया जब जब अर्धसैनिक बल के जवान पानी के टैंकर से पीने का पानी इकट्ठा करने के लिए जा रहे थे। अब पुलिस को संदेह है कि युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-इंडिपेंडेंट) के परेश बरुआ गुट के करीब 30 उग्रवादी और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-के) के युंग औंग का गुट इस हमले के पीछे है।

उग्रवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
एक खबर के मुताबिक, उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करने से पहले एक आईईडी ब्लास्ट किया था। हालांकि, हमें अभी तक घटना का पूरा ब्योरा नहीं मिला है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के तीन जिले – तिरप, लोंगडिंग और चांगलांग, म्यांमार के साथ सीमाएं साझा करते हैं। इस क्षेत्र में कई वर्षों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम लागू है। विभिन्न उग्रवादी संगठन वन क्षेत्रों को गुप्त ठिकाने के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page