भारत

गुजरात के जामनगर में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

जामनगर –

देश में रेप का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर दिन किसी न किसी मासूम की जिंदगी उजड़ रही है। हाथरस गैंगरेप के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है। इस बीच गुजरात के जामनगर में एक और गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जामनगर के महादेव नगर में 15 साल की लड़की को चार लोगों ने नींद की गोली देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये मामला 28 सितंबर का है। जो की अब सामने आई है।

जामनगर पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को पीड़िता किसी काम से बाहर गई थी। तभी चार लोगों ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। चारों आरोपियों को ड्रग्स एडिक्ट बताया गया है। रेप की घटना को लेकर गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने सरकार पर सवाल किये है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि गुजरात के जामनगर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। महिला उत्पीड़न और बलात्कार के मामलों में भी गुजरात आगे है। केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर खडा करने को विकास नहीं कहते। देश को सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तन भी चाहिए। नरेंद्र मोदी अब तो कुछ बोलिए।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page