भारत

निर्भया के बलात्कारियों के बाद अब एपी सिंह लड़ेंगे हाथरस के आरोपियों का केस

नई दिल्ली –

हाथरस गैंगरेप का मुद्दा काफी गरम है। देश भर में लोगों में गुस्सा है। हर कोई आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे है। इस बीच एक ताजा जानकारी सामने आई है। दरअसल निर्भया केस में सभी बलात्कारियों का केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह अब हाथरस केस में आरोपियों की तरफ से वकील के तौर पर केस लड़ेंगे। आरोपियों की वकालत के लिए एपी सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा वकील नियुक्त किया गया है।

हम सब जानते है कि निर्भया के गुन्हेगार को वकील एपी सिंह ने कैसे बचाने का कोशिश किया था। हालांकि आखिरी में वह हार गए और सत्य की जीत हुई चारों आरोपियों को तिहाड़ में फांसी पर लटका दिया गया। जिसके बाद पुरे देश ने जश्न मनाया था। एक बार फिर पूरा देश हाथरस के आरोपियों को फांसी पर झूलता देखना चाहता है। हालांकि केस में अब वकील के तौर पर एपी सिंह की एंट्री हो गयी है।

जिसके बाद देश को एक बार फिर एपी सिंह की वकालत ज्ञान देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे राजा मानवेंद्र सिंह की तरफ से एपी सिंह को हाथरस के आरोपियों का केस लड़ने के लिए कहा गया है। मानवेंद्र सिंह ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पैसे इकट्ठा कर वकील एपी सिंह की फीस भरेगी। मौजूदा समय में हाथरस का माहौल तनावपूर्ण है। गांव में मीडिया, पुलिस और कुछ पार्टयों के कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। हालांकि पुलिस माहौल को ठीक करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page