भारत

पुणे-बैंगलोर हाइवे में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

पुणे –

पुणे-बैंगलोर हाइवे में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 1 की मौत हो गयी। जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पुणे शहर के कात्रज नवले ब्रिज के पास हुआ। यह घटना आज सुबह 11 :30 बजे घटी। 

जानकारी के मुताबिक, कात्रज से नवले ब्रिज की ओर आते समय एक हाई स्पीड ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद यह घटना घटी। जैसे ही ट्रक का टायर ब्लास्ट हुआ ट्रक अनियंत्रित हो गया जिसके बाद 4 कार और 8 दोपहिये वाहने आपस में टकरा गयी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही 1 की मौत हो गयी। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

ट्रक नंबर (एमएच. 12. एचसी. 7299) ट्रक सामग्री ले जा रहा था। तभी बाबाजी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक के बाईं ओर के टायर फट गए। इससे चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रक पलट गया। इस दौरान ट्रक के निचे आने से एक की मौत हो गयी। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page