भारत

कृषि बिल को लेकर कांग्रेस की ‘खेती बचाओ यात्रा, मैदान पर राहुल गांधी

चंडीगढ़ –

देश के कई हिस्सों में कृषि बिल को लेकर जोरदार विवाद हो रहा है। जिसमें सबसे प्रभावित राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश है। यहां किसान सड़कों पर उतर आये है। हर तरफ विरोध का माहौल है। विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान पर उतर गए है। खेती बचाओ यात्रा के तहत कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।

राहुल के काफिले को हरियाणा बार्डर पर रोका गया –
इस आंदोलन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी खुद पंजाब पहुंचे थे। वहीं पंजाब में राहुल गांधी अपनी तीन की यात्रा खत्म करने के बाद हरियाणा पहुंचने वाले थे। लेकिन, उनके काफिले को हरियाणा बार्डर पर ही रोक दिया गया। जिनके काफिले को अब जाने के लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से इजाजत दे दी गई हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया।

राहुल गांधी का ट्वीट –
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘हमें हरियाणा सीमा पर एक पुल पर रोक दिया है। मैं यहां से हिलूंगा नहीं और यहां इंतजार कर खुश हूं। 1 घंटे, 5 घंटे, 24 घंटे, 100 घंटे, 1000 घंटे या 5000 घंटे।’ यहां से हटूंगा नहीं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page