भारत

राम मंदिर के लिए लाई गई 4.1 फीट लंबी और 613 किलो की घंटी, 8 KM तक गूंजेगी ध्वनि

अयोध्या –

अयोध्या में राम मंदिर का काम जोरो-शोरो से चल रहा है। मंदिर के लिए लगने वाली तमाम तरह-तरह के चीज़ों का निर्माण करवाया जा रहा है। इस बीच राम लल्ला के मंदिर में अब विशाल घंटी की प्रवेश हो चुकी है। यह घंटी तमिलनाडु के रामेश्वरम से लेकर आई गयी है। घंटी की लंबाई 4.1 फीट है। वजन की बात करे तो यह घंटा 613 किलो है।

कानूनी अधिकार परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि घंटे का वजन 613 किलोग्राम है, 4.1 फीट लंबा और 3.9 फीट चौड़ा है। यह कांसे से बना हुआ है। अगर इसे बहुत ऊंची जगह पर रखकर गाया जाता है, तो इसकी ध्वनि 8 किलोमीटर के दायरे में सुनी जा सकती है। रामरथ पर रखकर यह घंटा अयोध्या लाया गया है। 17 सितंबर को रामरथ यात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 7 अक्टूबर को 21 दिन में 10 राज्यों से होकर अयोध्या में पूरी हुई।

दरअसल अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के बाद भक्त अपनी श्रद्धा और क्षमता के मुताबिक, कुछ न कुछ भेंट कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम् से 4500 किलोमीटर की यात्रा कर लाया गया यह घंटा रामलला को भेंट किया गया है। अयोध्या पहुंचने पर राजलक्ष्मी मांडा ने कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया। वे भगवान श्री राम के रथ को तमिलनाडु से अयोध्या तक खुद ड्राइव करके आई हैं। यह विशेष घंटा तमिलनाडु की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा लेकर आई हैं।

यात्रा में कुल 18 लोग तमिलनाडु से अयोध्या पहुंचे हैं. इस मौके पर सांसद, नगर विधायक, महापौर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page