भारत

बेल मिलते ही अगले दिन बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

मुंबई –

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को कल बेल मिल गयी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है। हालांकि भाई शोविक अब भी जेल में ही है। बेल मिलने के एक दिन बाद आज रिया मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। दरअसल कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि रिया को सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच कभी भी घर के निकटतम पुलिस स्टेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिसके बाद ही वह पुलिस स्टेशन पहुंची।

बता दे कि रिया की वॉट्सऐप चैट वायरल होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। याद हो कि रिया करीब एक महीने तक मुंबई के बायकुला जेल में थीं, जिसके बाद बुधवार को उन्हें बेल मिल गई। इधर रिया के जेल से बाहर आने के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ नफरत भरा कैंपेन चलाया गया क्योंकि वह सुशांत से प्‍यार करती थीं।

रिया जेल में सिखाती थी योगा –
रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया कि रिया जेल में वह योगा क्‍लास आयोजित करती थीं और उनके साथ जेल में बंद महिला कैदियों को भी वह योगा सिखाती थीं। बता दें कि सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है। एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी।

रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। कभी भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page