भारत

भारतीय लड़ाकू विमान की गुप्त जानकारी पाकिस्तान को देने वाला शख्स गिरफ्तार

नासिक –

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि वह भारतीय लड़ाकू विमान और उनकी विनिर्माण इकाई के बारे में गुप्त सूचना की जानकारी पाकिस्तान के इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (ISI ) के साथ साझा करता था। 
https://twitter.com/ANI/status/1314474003382198272

इसी आरोप पर कार्रवाई करते हुए एटीएस की नासिक इकाई की टीम ने शख्स को गिरफ्तार  कर लिया है। याद हो कि इससे पहले 5 अक्तूबर को नासिक से ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अदालत नौ अक्तूबर तक के लिए शख्स को पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उस पर आरोप था कि
वह रक्षा क्षेत्र की तस्वीरें पाकिस्तान के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजता था।

21 साल के आरोपी संजीव कुमार को कुछ सैनिकों ने उस वक्त पकड़ा थाा जब वह देवलाली कैंप में सैन्य अस्पताल इलाके की तस्वीरें खींच रहा था। इस क्षेत्र में तस्वीरें खीचना और वीडियो रिकॉर्ड करना प्रतिबंधित है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page