मनोरंजन

Adipurush Star Cast : फिल्म आदिपुरुष में अजय देवगन नजर आएंगे भगवान शिव के रोल में, सैफ अली खान बनेंगे रावण

मुंबई –

फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर बनाने वाले निर्देशक ओम राउत ने अगली फ‍िल्‍म आदिपुरुष के किरदारों की घोषणा कर दी है। इस फ‍िल्‍म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के बाद अब सैफ अली खान और अब खबर आ रही है कि अजय देवगन को भी इस फिल्म का हिस्सा बनाया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में मेकर्स ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर चल पड़ा है।

फिल्म में भगवान शिव के अवतार में नजर आ सकते है। वहीं सैफ फिल्म में रावण का क‍िरदार न‍िभाएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कुछ दिन पहले आदिपुरुष का पोस्‍टर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि मिलिए इतिहास के सबसे हैंडसम विलेन से…माई मैन सैफ अली खान। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को टी सीरीज प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में लीड रोल में प्रभास हैं। वो राम के किरदार में हैं। मूवी 3डी में होगी।

वहीं खबरें हैं कि कीर्ति सुरेश फिल्म में सीता का रोल अदा कर सकती हैं। फिल्म को हिंदी समेत 5 भाषाओं में बनाया जाएगा। यह फि‍ल्म इसके लुक और कहानी को लेकर लगातार चर्चा में है। य‍ह फ‍िल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है। भारी भरकम बजट से बनने वाली यह फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान लिखने का काम करेगी। फिल्म की बात करें तो इसे साल 2022 में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page