भारत

बिहार विधानसभा चुनाव : JDU ने 15 नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

पटना –

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। जिसके बाद से बिहार में चुनावी माहौल गरम है। राज्य में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू-भाजपा की सरकार है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा। याद हो कि तीन चरणों में बिहार में विधानसभा चुनाव होगा। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा। वहीं मतगणना 10 नवंबर को होगा।

इस बीच जदयू ने बड़ा फैसला किया है। नीतीश कुमार की पार्टी ने 15 नेताओं को अगले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल जदयू ने ये एक्शन NDA के खिलाफ ही चुनाव मैदान में उतर चुके नेताओं के खिलाफ लिया है। जेडीयू की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक जिन नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है उसमें डुमरांव से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक ददन पहलवान, सिकंदरा से लड़ रहे पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, जगदीशपुर से लोजपा प्रत्याशी बने श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, चकाई से निर्दलीय उम्मीदवार बने सुमित कुमार सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा महिला जेडीयू की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता, युवा जेडीयू नेता तजम्मुल खां, रोहतास के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश चौधरी, जेडीयू नेता सिंधु चौधरी, डॉ राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान शामिल हैं. इसके साथ ही ददन पहलवान के बेटे करतार सिंह यादव को भी पार्टी से निकाला गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page