भारत

हाथरस, राजस्थान के बाद अब सूरत में दरिंदगी, लड़की के प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून

सूरत –

हाथरस, राजस्थान के बाद गुजरात से एक दरिंदगी की घटना सामने आई है। दरअसल सूरत के पलसाणा में गंगाधरा के गंगापुर रेलवे ट्रैक के पास एक लड़की बेहोश हालत में मिली। वह बुरी तरह से जख्मी थी। पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उस लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल, उसका मेडिकल कराए जाने की तैयारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद साफ़ हो जायेगा की लड़की के साथ बलात्कार हुआ है की नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

लड़की के प्राइवेट पार्ट से बह रहा खून –
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने महिला के पड़े होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद उस लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया। लड़की के साथ हद दर्ज की दरिंदगी की गई। उसके एक हाथ और पैर में फ्रेक्चर है। उसके होठ पर चोट के निशान है। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

क्या कहा डॉक्टर ने –
न्यू सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ओमकार चौधरी के मुताबिक, लड़की के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। उसके शरीर में तीन फ्रेक्चर हैं। उसके गुप्तांग में भी मेजर इंजरी है इसलिए यह एक्सीडेंट की घटना नहीं हो सकती। लड़की के साथ कुछ गलत होने की आशंका है।

डॉ ओमकार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह के घाव लड़की के शरीर पर हैं, उसे देख कर यही लगता है कि उसके साथ वारदात 24 घंटे के अंदर हुई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page