कोरोनाभारत

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 187 की मौत

मुंबई –

कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में अब भी जारी है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में नए मरीज पाए जा रहे है। जबकि सैकड़ों मौतें हो रही है। स्थिति चिंताजनक होते जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 8,522 नए मामले सामने आये है। जबकि 187 मरीजों की मौत हुई है। स्वस्थ होकर घर गए मरीजों की संख्या 15,356 है।

ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक महाराष्ट्र में स्वस्थ हुए कुल मरीज 12,97,252 है। वहीं राज्य में रिकवरी रेट 84.03 फीसदी और मृत्यु की दर 2.64 है। राज्य में कुल मरीजों की 15,43,837 हो चुकी है। वहीं अब तक कुल मौत का आंकड़ा 40,701 तक पहुंच चुका है। राज्य में आजतक कुल 2,05,415 एक्टिव मामले दर्ज किए जा चुके है।

मुंबई की बात करें पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 1325 नए केस दर्ज किए गए है। वहीं 24 घंटे में 38 कोरोना मरीजों की मौत हुई। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रही है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले। कल ही एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मुंबई में 20 हजार लोग बिना मास्क के घूमते है। इसे अब सुधारने की जरुरत है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page