भारत

महाराष्ट्र : भारी बारिश से ढही दिवार, 6 की मौत

पंढरपुर : आज सुबह से जारी बारिश के कारण पंढरपुर में कोहराम मचा गया है। चंद्रभागा नदी के तट पर नवनिर्मित कुंभार घाट की दीवार ढह गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना दोपहर ढाई बजे घटी। घटना के बाद हर तरह खलबली मच गयी है।

बताया जा रहा है कि जोरदार बारिश के कारण कुछ लोग दीवार के सहारे खड़े थे। और यह दिवार ढहने से ह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आंशका है। फ़िलहाल बचाओ और राहत का काम जारी है। सभी को बाहर निकाला जा रहा है।

इस घटना की जानकारी मिलती ही प्रांताधिकारी सचिन ढोले मुख्याधिकारी अनिकेत मानूरकर जेसीबी और एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बचाओ कार्य जारी है। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page