मनोरंजन

Sushant Case : डायरेक्टर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर ED के छापे

मुंबई –

सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी ने फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर रेड डाली है। दिनेश विजान के साथ सुशांत ने फिल्म राब्ता में काम किया था। इसमें सुशांत के अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन थीं। इस फिल्म को लेकर की गई पेमेंट सवालों के घेरे में है। जिसकी ईडी जांच कर रही है। ईडी की कार्रवाई अभी भी शुरू है।

जानकारी के मुताबिक, सुशांत को विजान द्वारा 2016 में पेमेंट की गई थी। ईडी ने विजान से सुशांत के साइनिंग अमाउंट से जुड़े डॉक्यूमेंट और दूसरी जानकारी मांगी थी। सुशांत केस को लेकर ईडी ने पिछले दिनों श्रुति मोदी और उदय सिंह गौरी से भी पूछताछ की। उदय सिंह गौरी ने सुशांत का अकाउंट संभाला था। जानकारी के मुताबिक, सुशांत से उदय सिंह गौरी की उनके मौत के एक दिन पहले बात हुई थी। फिल्म राब्ता 9 जून 2017 को रिलीज हुई थी। इस मूवी से दिनेश विजान ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page