खेल

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल, टीम की बढ़ी मुश्किलें

दुबई –

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स अब तक शानदार खेल दिखा चुकी है। यह टीम पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 है। दिल्ली ने 8 मैचों में 6 जीत हासिल की है। कप्तान श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म में है। दिल्ली की बॉलिंग लाइनअप भी काफी अच्छा है। जिससे दिल्ली को जीत मिल रही है। कल खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 13 रनों से हरा दिया।

इस बीच दिल्ली को बड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल हो गए है। बता दें कि अय्यर जबरदस्त फॉर्म में है। उनकी कप्तानी की भी तारीफ की जा रही है। हालांकि  कप्तान के चोटिल होने से दिल्ली के लिए बहुत बड़ा झटका है।  

श्रेयस अय्यर को कैसे लगी चोट –
कल खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए। दरअसल फील्डिंग के दौरान 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टोक्स ने नोर्तजे की गेंद को सीधे बल्ले से हिट किया। इस पर चौका रोकने की कोशिश में कप्तान श्रेयस अय्यर गिर गए। उन्होंने चौका तो रोक लिया लेकिन कंधे में लगी चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इस समय अय्यर का रिएक्शन देख ऐसा लग रहा था मनो वो काफी में दर्द है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2020 मैच जीतने के लिहाजे से काफी अच्छा रहा है। लेकिन, खिलाड़ी के चोटिल होने के मामले में बहुत ख़राब रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स के 5 खिलाड़ी हो चुके चोटिल –
शुरुआत में टीम के अहम गेंदबाज आर अश्विन चोटिल हुए और कई मैचों से बाहर होना पड़ा। हालांकि, बाद में वो ठीक होकर वापस टीम में लौट आए।  उनके अलावा दिल्ली दो अन्य घातक गेंदबाज अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा भी चोट के कारण पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं। अब यही खतरा ऋषभ पंत पर भी मंडरा रहा है। सूत्र के मुताबिक, ऋषभ पंत की चोट भी गहरी बताई जा रही है। ऐसे में अब कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट टीम को बड़ी परेशानी में डाल सकती है।  

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page