मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर पुलिस की छापेमारी

मुंबई –

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर पुलिस ने छापेमारी की है। यह छापेमारी बेंगलुरु पुलिस द्वारा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी आज दोपहर 1 बजे से शुरू की गयी है। यह करवाई बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर कर रहे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर पहुंची है।

https://www.instagram.com/p/CFCjRJ4nyfB/?utm_source=ig_embed

क्या है पूरा मामला –
दरअसल ये छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है। छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बंगलूरू से मुंबई पहुंची।‘

सीसीबी का कहना है कि कॉटनपेट केस में आदित्य अल्वा फरार हैं। विवेक उनके रिश्तेदार हैं और उनके घर पर आदित्य के छुपे होने की सूचना मिली थी। हम चेक करना चाहते थे कि आदित्य वहां तो नहीं हैं। गौरतलब है कि आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page