भारत

हैदराबाद के बाद मुंबई-पुणे में भारी बारिश, अब तक 25 की मौत

पुणे –

देश के कई हिस्सों में मानसून लौट आया है। जिसकी वजह से कई जगहों पर जोरदार बारिश का कहर है। मुंबई पुणे समेत कई जगहों पर कल से पूरी रात बारिश हुई। हर जगह बारिश का सैलाब नजर आ रहा है। कई जगह पर पानी भर गया है। हजारों लोग बेघर हो गए है। कइयों की मौत हो गयी है। पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। एनडीआरएफ की टीम लगातार लोगों को निकालने में लगी हुई है।

कल यानि की बुधवार को हैदराबाद में बारिश की वजह से 15 लोगों की मौत हो गयी थी। हैदराबाद में भी भारी बारिश हुई है। इसके बाद अब मुंबई और पुणे पानी पानी हो गया है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट पानी भर गया है तो वहीं पुणे में सड़कों पर मानों दरिया बह रहा है।  पुणे के मशहूर मंदिर दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर कई फीट पानी जमा हो गया है। इससे पहले सोलापुर जिले के पंढरपुर में भारी बारिश के कारण चंद्रभागा नदी के तट पर बुधवार को एक दीवार गिर गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने आज मुंबई में दिन भर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।  रात हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों जलजमाव हो गया है। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page