भारत

Unlock 5 : आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल, जानें नए नियम

नई दिल्ली –

कोरोना महामारी की वजह से सिनेमाघर पिछले 6 महीने से बंद है। इस बीच कई महीने तो फिल्म की शूटिंग तक नहीं हो पायी थी। हालांकि अब देश अनलॉक होने लगा है। 15 अक्टूबर यानि की आज से सिनेमाघर खुल रहे है। साथ ही स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आज से खुल जाएंगे। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विस्तृत गाइडलाइंडस जारी किए हैं।

सिनेमाघरों को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की नए दिशा-निर्देश –

  • केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी कर कंटनेमेंट जोने से बाहर और गतिविधियों को छूट दी है, जिसमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, नाटकघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी शामिल है।
  • इनमें अधिकतम 50 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई मानक संचालन प्रक्रिया जारी की।
  • फेस मास्क के बिना नहीं होगी एंट्र, मूवी के दौरान भी लगाए रखना होगा फेस मास्क।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन।
  • एक सीट छोड़कर होगी बैठने की व्यवस्था।
  • हाथ धोने और सैनिटाइज की व्यवस्था रखनी होगी।
  • सभी को आरोग्य सेतु एप उपयोग करने की दी जाएगी सलाह।
  • एक सिनेमा हॉल में दो शो के बीच इतनी अंतर दिया जाए कि पूरे हॉल का सैनेटाइजेशन हो सके।
  • सिनेमा हॉल में वेंटीलेशन और एसी तापमान का भी पूऱा ध्यान रखना होगा।
  • थियेटर में AC टेंपरेचर 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए।
  • खाली सीटों को मार्क किया जाएगा।
  • जिन लोगों में लक्षण नहीं, केवल उन्हीं को अंदर जाने की इजाजत।
  • टिकट के लिए पर्याप्ट काउंटर बनाएं जाएं।
  • भीड़ से बचने के लिए एडवांस बुकिंग की जाए।
  • थियेटर में केवल पैक्ड फूड की ही अनुमति होगी।
  • हॉल के अंदर खाना की डिलीवर नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page