कोरोना

90 के मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव

मुंबई –

90 के मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) पाए गए है। कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू इन दिनों Bigg Boss के घर में हैं। कुमार सानू गुरुवार को सुबह 10.00 बजे दुबई के रास्ते अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर जाने वाले थे, तभी हवाई यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से कराये जाने वाले कोविड टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

जिसके बाद उनका अमेरिका जाना रद्द हो गया, बल्कि उन्हें बीएमसी ने होम क्वरंटीन की सलाह दी है। कुमार सानू अपने गोरगांव स्थित घर में सभी एहतियात बरतते हुए घर ही में अपना इलाज करा रहे हैं। कुमार सानू ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1989 में की थी। बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू का पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य हैं, वे कुमार सानू नाम से जाने जाते हैं और इसी नाम से गाने गाते हैं। कुमार सानू ने आशिकी, साजन, विजयपथ, दीवाना और बाजीगर समेत तमाम फिल्मों में हजारों गाने गाए हैं।

कुमार सानू के नाम ये रिकॉर्ड –
कुमार सानू एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करवाने वाले एकमात्र गायक हैं। उन्होंने बीस हज़ार गाने गाये हैं। कुमार सानू ने हिंदी के अलावा बंगाली गाने भी गाए हैं। कुमार सानू 90 के दशक में शानदार गाने गाए और उस दौर के सबसे मशहूर सिंगर थे। आशिकी फिल्म ने कुमार सानू को स्टार बना दिया। उसके बाद लगातार 5 साल 1991 से 1995 तक हर साल बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर जीता। जो कि एक रिकॉर्ड है।

साल 2009 में कुमार सानू को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री भी मिल चुका है। कुमार सानू के पिताजी भी एक अच्छे गायक और संगीतकार थे। उन्होंने ही कुमार सानू को गायकी और तबला वादन सिखाया था। गायक किशोर कुमार को अपना आदर्श मानने वाले कुमार सानू ने सिंगिंग में खास मुकाम बनाया है और अपना अलग अंदाज पेश किया है। कुमार सानू को पहला ब्रेक जगजीत सिंह ने दिया था। बता दें कि कुमार सानू के तीन बच्चे हैं, उनमें से एक बेटा जान कुमार सानू इन दिनों बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page