भारत

कांग्रेस पार्टी को जनवरी 2021 को मिल जायेगा नया अध्यक्ष : रिपोर्ट

नई दिल्ली –

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष की तलाश है। इस बीच इसे लेकर एक जानकारी सामने आई है। सूत्र के मुताबिक, जनवरी 2021 तक पार्टी में किसी को नया अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर दिया जायेगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए पार्टी एक महीना का समय लेगी। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के लिए भी चुनाव होंगे।

बता दें कि सीडब्ल्यूसी के लिए आखिरी चुनाव 1997 में हुए थे। जब सीताराम केसरी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे। कांग्रेस पार्टी के लगभग 1200 प्रतिनिधि हैं जो कांग्रेस पार्टी के सीडब्ल्यूसी का चुनाव करेंगे। नवंबर महीने के अंत तक चुनावों की अनुसूची घोषित की जाएगी।

याद हो कि इससे पहले अगस्त में कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के भीतर शीर्ष से लेकर नीचे तक बड़े बदलाव की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page