भारत

UP में फिर एक गैंगरेप : धान काटने गई युवती से गैंगरेप, फिर कर दी हत्या

लखनऊ –

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक और गैंगरेप का मामला सामने आया है। जो फिर से एक बार समाज को शर्मसार करता है। हाथरस के बाद फिर से यूपी में गैंगरेप लोगों के मन में आक्रोश भर रहा है। लोग राज्य सरकार और महिला सुरक्षा पर लगातार सवाल उठा रहे है। बाराबंकी के सतरिख गांव में तब खलबली मच गयी जब गांव की दलित किशोरी का शव पड़ोसी के खेत में पड़ा हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई की युवती के साथ गैंगरेप किया गया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने फ़िलहाल इस मामले में चार लोगों गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ जारी है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने बुधवार शाम थाने में शिकायत की कि लगभग चार बजे उसकी पुत्री धान काटने गई थी और देर शाम तक नहीं लौटी तो वह ढूंढने गया और खेत में उसका शव मिला। परिवार वालों का कहना है कि लड़की के दोनो हाथ बधे थे। चेहरे पर खरोच के निशान के साथ उसके प्राइवेट पार्ट से कपड़े गायब थे। लड़की अर्धनग्न अवस्था में मिली थी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page