भारत

उत्तर प्रदेश में BJP नेता की गोलीमार कर हत्या, पुरे परिसर में खलबली

लखनऊ –

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में BJP नेता की गोलीमार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां तीन अज्ञात बाइक सवार ने उनपर गोलीबारी की। इस हमले में बीजेपी नेता की मौत हो गयी। मृतक का नाम डीके गुप्ता ही। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। हमलावर मौके से फरार हो गया है। पुलिस उनके तलाश में जुट गयी है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता नारखी इलाके के नगला बीच गांव में अपनी दुकान पर बैठ थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात आरोपी वहां आये और उनपर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही बीजेपी नेता जमीन पर जा गिरे जिसके बाद फोरना उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अब इस घटना के बाद स्थस्नीय लोगों में बहुत आक्रोश है। पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने देर तक सड़क जाम किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस द्वारा बहुत समझाने के बाद कुछ लोग समझ गए। बता दें कि जहां यह घटना हुई, वह टूंडला इलाके में आता है और टूंडला विधनसभा में उपचुनाव है। 3 नवंबर को यहां वोट डाले जाने हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page