IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने अमित मिश्रा की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
दुबई –
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2020 में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। 9 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर है। हालांकि दिल्ली टीम की एक परेशानी रहा है। टीम में अब तक कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके है। जिसमें इशांत शर्मा और अमित मिश्रा तो टीम से ही बाहर हो गए है। इधर ऋषभ पंत भी चोट की वजह से मैच नहीं खेल पा रहे है।
पिछले दिनों दिल्ली के कप्तान श्रेयश अय्यर भी चोटिल हो गए थे। हालांकि अब वह ठीक है। इस बीच अब दिल्ली कैपिटल्स ने अमित मिश्रा की जगह कर्नाटक के 27 साल के अनकैप्ड लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। प्रवीण दुबे ने कर्नाटक के लिए 14 टी20 मैच खेले, जिसमें 6.87 के प्रभावी इकोनॉमी रेट से 16 विकेट चटकाए है।
बता दें कि अमित मिश्रा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए मौजूदा आईपीएल में तीन मैच खेले थे और फिर 3 अक्टूबर को शारजाह में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गए थे। याद हो कि दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में तब मौका मिला था जब रविचंद्रन अश्विन का कंधा चोटिल हो गया था।