भारत

बलिया गोलीकांड : मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, तीन दिन से चल रहे थे फरार

लखनऊ –

तीन दिन से फरार चल रहे बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की टीमों ने धीरेंद्र सिंह को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने दो और आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था।

इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र सिंह पर भी 50-50 हजार रुपए इनाम रखा था। अब आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 टीमें बनायीं है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page