मनोरंजन

आलिया भट्ट ही नहीं ‘इन’ एक्ट्रेसेस ने भी दिए अपनी पहली फ‍िल्‍म में ही हॉट किसिंग सीन

मुंबई –

बॉलीवुड में कई बार एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म में किसिंग सीन देने में असहज महसूस करती है। लेकिन कई ऐसी भी एक्ट्रेस है जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में इस तरह के सीन दिए है। उन एक्ट्रेस में आलिया भट्ट से लेकर कंगना रनौत और कृति सेनन तक का नाम शामिल है। आलिया ने ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फ‍िल्‍म में आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ किसिंग सीन दिया था।

कृति सेनन : अभिनेत्री कृति सेनन ने टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फ‍िल्‍म हीरोपंती से डेब्‍यू किया था। पहली ही फ‍िल्‍म में उन्‍होंने टाइगर श्रॉफ को किस किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हुई थी। जिसके बाद से टाइगर काफी पॉपुलर भी हो गया।

कंगना रनौत : एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फ‍िल्‍म गैंगस्‍टर से डेब्‍यू किया था। इस फ‍िल्‍म में वह अभिनेता इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आई थीं। सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी और कंगना रनौत के बीच इस फ‍िल्‍म में किसिंग सीन फ‍िल्‍माया गया था। यह फिल्म में दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

परिणीति चोपड़ा : प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा 2011 में आई फ‍िल्‍म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में नजर आई थीं लेकिन लीड अदाकारा के रूप में उनका डेब्‍यू फ‍िल्‍म इश्‍कजादे से हुआ था। इस फ‍िल्‍म में उन्‍होंने अर्जुन कपूर के साथ किसिंग सीन दिया था।

मल्लिका शेरावत : हिंदी सिनेमा की सेक्‍स सिंबल कही जाने वाली मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत ने फ‍ि‍ल्‍म ख्‍वाहिश में एक्‍टर हिमांशु मलिक को 17 बार स्‍मूच किया था। मल्लिका उस ज़माने की सबसे हॉटेस्ट गर्ल थी। उनके नाम से थियटर्स भर जाते थे। लोग छुप-छुप कर उनकी फिल्में देखा करते थे। उनकी ज्यादातर फिल्में बोल्ड हुआ करता था।

तनुश्री दत्‍ता : मीटू कैंपेन को लेकर चर्चा में रहीं अदाकारा तनुश्री दत्‍ता बॉलीवुड डेब्‍यू फ‍िल्‍म आशिक बनाया आपने में अपने हॉट अंदाज से छा गई थीं। इस फ‍िल्‍म में वह इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आई थीं। फ‍िल्‍म किसिंग सीन से भरी थी। जिसके बाद तनुश्री ढोल फिल्म में भी नजर आई थी। फ़िलहाल वह एक्टिंग से बाहर है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page