भारत

महाराष्ट्र से सूरत जा रही बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 35 यात्री घायल

नंदुरबार –

महाराष्ट्र के नंदुरबार में देर रात यात्रियों से भरी एक बस 30 फीट गहरे खाई में गिर गयी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। दुर्घटना होते ही भदगड़ मच गयी। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। राहत और बचाओं काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना देर रात 1 बजे घटी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ये घटना नंदुरबार के खामचौंदर गांव के पास हुई है। जहां मल्कापुर से सूरत जा रही बस खाई में गिर गई। मृतकों में में ड्राइवर, क्लीनर और तीन पैसेंजर शामिल हैं। अभी क्रेन की मदद से बस को खाई से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि रात में ड्राइवर को झपकी आ गई और इस कारण बस से उससे नियंत्रण खो गया, और ये बस खाई में जा गिरी। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारी पुष्टि नहीं हो पायी है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page