भारत

‘इस’ एक्टर की हत्या दिनदहाड़े की गई हत्या, सोफे पर पड़ा मिला लाश

मुंबई –

फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। यह खबर कर्नाटक से सामने आयी है। जहां राउडी शीटर व एक्टर सुरेंद्र बंटवाल की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बंटवाल स्थित उनके अपार्टमेंट में हुई। सुरेंद्र की हत्या दिन में उनके अपार्टमेंट में की गई और उनके शरीर पर चाकुओं के कई निशान मिले हैं।

उनका शव सोफे पर मिला। लाश मिलते ही हड़कंप मचा गया। घर पर ही लाश मिलने से सभी हक्के-बक्के रह गए।  माना जा रहा है कि पैसों के लेन- देन के चलते उनकी हत्या की गई है। सुरेंद्र ने टुलु फिल्म Chali Polilu, कन्नड़ फिल्म Savarna Deergha Sandhi में काम किया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुरेंद्र के खिलाफ 15 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

बता दे कि दो साल पहले यानी साल 2018 में सुरेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो कार्यकर्ताओं को धमकी देते नजर आ रहे थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page