भारत

दिल्ली-गोवा फ्लाइट में ‘आतंकी’! मचा हड़कंप

पणजी –

दिल्ली-गोवा फ्लाइट में आतंकी होने की बात से हड़कंप मच गया। हालांकि एयरपोर्ट पर विमान लैंड करते ही पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से गोवा जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में एक शख्स ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया की इस फ्लाइट में आतंकवादी है। शख्स का नाम यात्री जिया उल हक है।

शख्स ने खुद को स्पेशल सेल का पुलिस अफसर बताते हुए विमान में मौजूद यात्रियों से कहा कि ‘विमान में आतंकवादी है’, इतना सुनते ही यात्रियों में खलबली मच गई। हालांकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं था। गिरफ्तार किये गए शख्स का नाम जिया उल हक है। उसे मानसिक रुप से अस्वस्थ बताया गया है।

आरोपी की एक सरकारी अस्पताल में जांच करायी गई और बाद में एक स्थानीय मजिस्ट्रेट से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के बाद उसे पणजी के पास स्थित मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार संस्थान में भर्ती करा दिया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page