खेल

BREAKING : कपिल देव को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली –

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय कप्तान और वरिष्ठ क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। डॉक्टर्स के मुताबिक, कपिल देव की तबीयत अभी ठीक है। बता दें कि कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहली बार विश्व कप जीता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। हार्ट में ब्लॉकेज के चलते उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल वे खतरों से बाहर हैं। बता दें कि कपिल देव 61 साल के हैं। कपिल देव ने 1983 में भारत को अपना पहला विश्व कप जीतने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद वो लगातार कमेंट्री करते हुए दिखाई देते रहे हैं। इसके अलावा कई टीवी शो में भी कपिल देव को देखा जा सकता है। पूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने ट्वीट कर लिखा कि जब कपिल देव को कुछ दिक्कत महसूस हुई, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही वो घर वापस आएंगे। हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page