विश्व

दुनिया में सबसे धनी थाईलैंड के राजा ने कुत्ते को बनाया एयरचीफ मार्शल

नई दिल्ली –

थाईलैंड का राजा महा वाचिरालोंगकोंन इस समय दुनिया में सबसे धनी राजा है। वह हमेशा अजीबोगरीब हरकतों को लेकर चर्चाओं में रहता आया है। इन दिनों उसके खिलाफ थाईलैंड की सड़कों पर लगातार जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। हटाने की मांग हो रही है। ये राजा ज्यादातर जर्मनी में रहता है। राजा की अय्याशियों और पागलपन का गवाह बनता जा रहा है।

एक ओर वहां के लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं तो दूसरी ओर वहां के राजा वजीरालॉन्गकार्न अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हद तो ये है कि इस सनकी राजा ने अपने पालतू कुत्ते फू-फू को मरने के बाद वायुसेना में एयरचीफ मार्शल बना दिया है। इस मंदी की हालत में जब देश आर्थिक रूप से जूझ रहा है तो इस कुत्ते के लिए एक अलग से गद्दी का इंतजाम किया गया है, जिसपर लाखों डॉलर भी खर्ज किए जा रहा है। उसकी पोशाक, उसके खाने पर बेहिसाब पैसा खर्च किया गया। जिसकी वजह से थाईलैंड की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

उसकी जीवनशैली और 20 औरतों का हरम भी जनता में गुस्सा पैदा कर रहे हैं। वो हमेशा उल्टी सीधी हरकतों के जाना जाता है। कुछ महीने पहले उन्होंने जिस युवती को चौथी बीवी बनाया था, वो कई सालों से उनकी मिस्ट्रेस थी। राजा ने एक बार अपने कुत्ते को सेनापति बना दिया था। कभी वो सड़क पर इतनी छोटी जैकेट पहने नजर आते हैं, जिसमें उनका पूरा पेट और शरीर नजर आता है तो कभी किसी अजनबी महिला के साथ शॉपिंग करते दिखते हैं।

किंग ने अपने प्रिय डॉगी फू फू को रॉयल थाई एयर फोर्स का एयर चीफ मार्शल भी बनाया था। इस पर भी लोग हतप्रभ रह गए थे। बाद में इस डॉग की मौत हो गई तो इस पर राष्ट्रीय शोक मनाया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page