खेल

धोनी ने अपना जर्सी हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को किया गिफ्ट

दुबई –

धोनी को इतना निराश कभी देखा। धोनी को इतना टूटते कभी नहीं देखा। धोनी को इतना जजबाती होता कभी नहीं देखा। धोनी ने इतना खुलकर कभी नहीं बोला।  लेकिन इस बार बात कुछ और है। माहौल और समय भी कुछ और है। महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम जिनके नाम से कभी जीत की गेरेंटी हुआ करता था। लेकिन, आज वह धोनी बिलकुल भी नहीं वो धोनी नहीं लग रहे है। एक साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहने का असर धोनी की बल्लेबाजी पर देखने को मिल रहा है। धोनी ने अब तक आईपीएल के 11 मैचों में महज 180 रन बनाए हैं। इस सीजन में धोनी के नाम एक अर्धशतक तक नहीं है।

सीएसके के बारे कहा जाता है कि ये उतने बदलाव में विश्वास नहीं करते है। ये टीम हर मैच के पहले प्रेक्टिस तक नहीं करते थे। फिर भी हर मुकाबला जीत लेते थे। लेकिन आज समय और परिस्थिति दोनों बदल चूका है। धोनी को इस तरह स्ट्रगल करते देखना उनके फैंस को बिलकुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। धोनी की न तो बैटिंग चल रही है न ही कप्तानी। कोई कुछ बोले या न बोले लेकिन टीम से रैना का चले जाना सीएसके को बड़ा झटका लगा है।

इस बीच मैच के बाद एमएस धोनी पांड्या बंधुओं (हार्दिक और क्रुणाल) को यादगार गिफ्ट देकर उनका दिन बना दिया। एमएस धोनी ने अपनी सीएसके की जर्सी इन दोनों भाईयों को गिफ्ट की, जिसे निश्चित ही दोनों भाई सहेजकर रखेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने पोस्‍ट शेयर करके इसकी जानकारी दी। तो क्या अब धोनी कभी मैदान पर नजर नहीं आएंगे। इसका जवाब है धोनी मैच खेलते आगे भी नजर  आएंगे।  

धोनी इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स के विकेटकीपर बल्‍लेबाज जोस बटलर को भी अपनी सीएसके की जर्सी भेंट की थी। बहरहाल, मुंबई ने चेन्‍नई के खिलाफ आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर धोनी के प्रति प्‍यार और सम्‍मान दर्शाया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page