खेल

IPL 2020 : जानिए किसके पास है ऑरेन्ज कैप और किसके पास पर्पल कैप, कुछ ऐसा है पॉइंट्स टेबल

दुबई –

कोरोना की वजह से इस बार आईपीएल यूएई में खाली मैदान पर खेला जा रहा है। इस बार परिस्थिति भारत जैसा नहीं है। यूएई में अलग क्लाइमेट है। वहां गर्मी ज्यादा है। शुरुआती मैचों में टोटल स्कोर 200 या 200 से ज्यादा बन रहे थे। लेकिन, अभी ऐसा नहीं हो रहा है। जैसे-जैसे मैचेस खेले जा रहे है वैसे-वैसे पिच पुरानी होती चली जा रही है। ऐसे में किसी के लिए भी रन बनाना मुश्किल हो रहा है।

मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस छोड़कर सभी टीमों ने 10 या 10 से ज्यादा मैच खेल लिए है। जिसके बाद पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स सबसे टॉप पर बनी हुई है। बात करे ऑरेन्ज कैप और पास पर्पल कैप की तो वह दो खिलाड़ी है। एक का नाम केएल राहुल है तो वहीं दूसरे खिलाड़ी रबादा है।

किसके बाद है ऑरेंज कैप –
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के आस ऑरेंज कैप है। राहुल के 10 मैचों में 540 रन हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं, जिनके नाम 10 मैचों से 465 रन हैं। मयंक अग्रवाल 398 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप –
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखी है। गेंदबाजी में रबादा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। 10 मैचों में रबादा ने 21 विकेट लिए हैं। उनके बाद पंजाब के मोहम्मद शमी का नाम है, जिनके नाम 16 विकेट हैं। राजस्थान रॉयल्स के जोफरा आर्चर 11 मैचों में 15 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है।

पॉइंट्स टेबल –

  1. दिल्ली कैपिटल्स – 14 पॉइंट्स
  2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 14 पॉइंट्स
  3. मुंबई इंडियंस – 12 पॉइंट्स
  4. कोलकाता नाईट राइडर्स – 10 पॉइंट्स
  5. सन राइज़र्स हैदराबाद – 8 पॉइंट्स
  6. किंग्स XI पंजाब – 8 पॉइंट्स
  7. राजस्थान रॉयल्स – 8 पॉइंट्स
  8. चेन्नई सुपर किंग्स – 6 पॉइंट्स

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page